Skip to main content

Posts

Showing posts with the label fixed deposit

daily news

  जब भी कोई अपना पैसा कहीं निवेश करने का सोचता है तो सबसे पहले उसके दिमाग में यही बात आती है कि कितने में उसे कितना रिटर्न मिलेगा या कितने दिन में उसका पैसा डबल हो जाएगा. वैसे तो आपका पैसा दोगुना होना इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितने समय के लिए निवेश करते हैं और इस पर कितना ब्याज या रिटर्न मिलता है. लेकिन आज हम जो ट्रिक बताएंगे उससे आप अपने मौजूदा निवेश के बारे में आज भी पता लगा सकते हैं कि आखिर कितने समय में यह पैसा डबल होगा. एक छोटे और सरल नियम के आधार पर यह अनुमान लगाया जा सकता है कि मौजूदा निवेश कितने समय में डबल हो जाएगा. इसे रूल ऑफ 72 (Rule of 72) भी कहा जाता है. इस रूल से पैसे डबल होने का एक अनुमानित आइडिया मिल जाता है. तो आइए जानते हैं कि आखिर ये रूल क्या है.