24 साल के सौरव जोशी 80 लाख महीना कमाते हैं. परिवार की आर्थिक स्थित ठीक नहीं होने के कारण पिता को मजदूरी करनी पड़ी. गरीबी के दिनों में 9 बार किराए का मकान बदलना पड़ा. लेकिन आज इसी परिवार को 42 लाख से ज्यादा यूजर फॉलो करते हैं. दरअसल, सौरव जोशी ने व्लॉगिंग की दुनिया में अलग पहचान बनाई है. यूट्यूब पर सौरव के चैनल के 21 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं. बता दें कि सौरव जोशी मूल रूप से उत्तराखंड में बागेश्वर जिले के रहने वाले हैं. उनके यहां तक के सफर की कहानी काफी रोमांचक है. सौरव का जन्म 8 सितंबर 1999 को कौसानी में हुआ था. सौरव के जन्म के पहले ही उनके पिता काम की तलाश में दिल्ली आ गए थे. रात दिन काम करके परिवार को आगे बढ़ाया. घर की जरूरतों को पूरा करने के लिए सौरव के पिता पीओपी का काम करने लगे. उन्होंने खुद कितना भी संघर्ष किया हो, लेकिन बच्चों के लिए कभी कमी नहीं होने दी.
life me sabse behtar bnne ke liye