Skip to main content

Posts

Showing posts with the label chatgpt

apply to job

  चैटजीपीटी की पैरेंट कंपनी ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्‍टमैन (OpenAI CEO Sam Altman) अपनी टीम के साथ हाल ही में भारत दौरे पर आए थे. उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के साथ भी मुलाकात की थी. साथ ही उन्‍होंने बहुत से अन्‍य लोगों के साथ भी विचार-विमर्श किया था. लॉन्‍च के बाद से ही चर्चा में रहने वाले चैटजीपीटी (ChatGPT) को आने वाले समय में नौकरियों के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया जा रहा है. वहीं, बहुत से लोगों के मन में यह सवाल भी उठता है कि ओपनएआई में नौकरी कैसे (How To Get A Job In ChatGPT) पाई जा सकती है और कंपनी चैटजीपीटी के लिए हायरिंग आखिर कैसे करती है? चैटजीपीटी में नौकरी पाने के सीक्रेट से पर्दा सैम ऑल्‍टमैन के साथ आए एक इंजीनियर ने ही उठा दिया. दरअसल, आईआईटी दिल्‍ली में छात्रों के साथ बातचीत में भी यह सवाल उठा और ऑल्‍टमैन से उनकी कंपनी की हायरिंग प्रोसेस के बारे में पूछा गया था. ऑल्‍टमैन के साथ आए एक इंजीनियर ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, “ओपनएआई एपीआई का इस्‍तेमाल कर कुछ कूल प्रोडक्‍ट बनाओ और उसे सैम ऑल्‍टमैन को भेज दो. नौकरी पाने का यह सबसे आसान तरीका है.” प्रेक...