Skip to main content

apply to job

 चैटजीपीटी की पैरेंट कंपनी ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्‍टमैन (OpenAI CEO Sam Altman) अपनी टीम के साथ हाल ही में भारत दौरे पर आए थे. उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के साथ भी मुलाकात की थी. साथ ही उन्‍होंने बहुत से अन्‍य लोगों के साथ भी विचार-विमर्श किया था. लॉन्‍च के बाद से ही चर्चा में रहने वाले चैटजीपीटी (ChatGPT) को आने वाले समय में नौकरियों के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया जा रहा है. वहीं, बहुत से लोगों के मन में यह सवाल भी उठता है कि ओपनएआई में नौकरी कैसे (How To Get A Job In ChatGPT) पाई जा सकती है और कंपनी चैटजीपीटी के लिए हायरिंग आखिर कैसे करती है?

चैटजीपीटी में नौकरी पाने के सीक्रेट से पर्दा सैम ऑल्‍टमैन के साथ आए एक इंजीनियर ने ही उठा दिया. दरअसल, आईआईटी दिल्‍ली में छात्रों के साथ बातचीत में भी यह सवाल उठा और ऑल्‍टमैन से उनकी कंपनी की हायरिंग प्रोसेस के बारे में पूछा गया था. ऑल्‍टमैन के साथ आए एक इंजीनियर ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, “ओपनएआई एपीआई का इस्‍तेमाल कर कुछ कूल प्रोडक्‍ट बनाओ और उसे सैम ऑल्‍टमैन को भेज दो. नौकरी पाने का यह सबसे आसान तरीका है.”

प्रेक्टिकल नॉलेज पर जोर
ओपनएआई एक कंडिडेट की प्रैक्टिकल नॉलेज को ज्‍यादा तव्‍वजो देती है. यही कारण है कि ओपनएआई अपने पावरफुल लैंग्‍वेज मॉडल और एआई कैपेबिलिटी का एक्‍सेस डवलेपर्स को अपने प्रोजेक्‍ट बनाने के देती है. जो लोग ओपनएआई में नौकरी करना चाहते हैं, वो अपने प्रोजेक्‍ट बनाने के लिए ओपनएआई एपीआई का उपयोग कर अपने प्रोजेक्‍ट बनाकर अपनी क्षमताओं को दिखा सकते हैं. अपने प्रोजेक्‍ट को वे रिव्‍यु के लिए सैम ऑल्‍टमैन को भेज सकते हैं. इससे उनके सैम की कंपनी में नौकरी मिलने के चांस बढ़ जाएंगे.


ऐसे भी कर सकते हैं अप्‍लाई
ओपनएआई अपनी वेबसाइट पर भी जॉब ओपनिंग की सूचना देती है. कंपनी की वेबसाइट के करियर पेज पर हायरिंग के बारे में जानकारी ले सकते हैं. आवेदन करने के लिए, आपको कुछ बुनियादी जानकारी जैसे आपका नाम, ईमेल पता और फोन नंबर प्रदान करना होगा. आपको अपना बायोडाटा संलग्न करना होगा और कंपनी में शामिल होने के लिए आप कब उपलब्‍ध हो सकते हैं, इस बात की जानकारी भी देनी होगी. अमेरिका से बाहर के सेलेक्टिड उम्‍मीदवारों की मदद OpenAI इमिग्रेशन और अन्‍य कामों में भी करती है.

Comments

Popular posts from this blog

Ten truths everyone should accept in life

  Looks do matter and unfortunately, those who look good often have an unfair advantage over others No one will ever love you as much as your parents do. It's important to stand up for yourself, or else people will take advantage of you. It's crucial to have a strong support network as good contacts can be very helpful during tough times.

Cherishing Yourself When in Struggle

 "When I'm in a contention with somebody I begin to feel on edge, furious and pulled back from the individual. At that point I begin to consider the contention, what I said, what the other individual said, and it continues forever. It makes me feel apprehensive. What to do in these circumstances?. Lissel, you feel on edge and irate and you pull back on the grounds that you are deserting yourself as opposed to cherishing yourself. There are just two methods for overseeing struggle that are wanting to you. On the off chance that you are fit for opening to finding out about how you see things and how the other individual sees things, and you feel that the other individual will open to learning with you, then it's wanting to yourself to open to realizing, which can prompt to win-win struggle determination. In the event that you can't open or you know the other individual won't open, then cherishing yourself implies affectionately separating, which is altogether differ...

some habits of mantelly strong person

  These are the four habits I am currently working upon myself. And I believe a mentally strong persons could ace them all. 1. That person wouldn’t always need support of people around him/her. They would just do fine alone. 2. That person would have opinions but would also know when and how to present them.